इटावा औरैया, सितम्बर 4 -- Etawah Auraiya News: इटावा। संयुक्त जिला अस्पताल की बिल्डिंग में शुक्रवार सुबह सोलर पैनल लगाने के दौरान ओएमसी कंपनी का कर्मचारी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। हादसे के बाद उसे अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। पीलीभीत का रहने बाला मोहम्मद इमरान ओएमसी कंपनी में तैनात है और वह सोलर पैनल लगाने का काम करता है। जिला अस्पताल में जब वह कर्मचारियों के साथ सुबह करीब 10 बजे वार्ड बिल्डिंग पर सोलर पैनल लगाने का काम कर रहा था इसी दौरान वह बिजली की लाइन के संपर्क में आ गया और करंट लगने से झुलस गया। इमरान के साथियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया जहां उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया। सोलर लगाने वाले कर्मचारी के करंट से झुलसने सूचना अस्पताल प्रशासन को भी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...