इटावा औरैया, जुलाई 10 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के अदलीपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से ऑटो चालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य असमय काल के गाल में समा गया, जिससे पत्नी, चार मासूम बच्चों और वृद्ध माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार कृष्णमुरारी जाटव उर्फ गोलू 30 वर्ष पुत्र पातीराम जाटव ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह नहाने के लिए घर में लगी पानी की मोटर चालू करने गया। जैसे ही उसने बिजली बोर्ड का स्विच ऑन किया, वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। तेज झटके से वह मौके पर ही गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने...