इटावा औरैया, अक्टूबर 19 -- कचौराघाट तक जाने वाला रास्ता बदहाल Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव नगला तौर पंचायत के मजरा कीरतपुर के पास यमुना नदी किनारे स्थित कचौराघाट अंत्येष्टि स्थल तक जाने वाला कच्चा रास्ता बदहाल है। जगह-जगह रेत-मिट्टी जमा है और कांटेदार झाड़ियां उग आई हैं। इससे अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर घाट तक पहुंचने में परिजनों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचौराघाट नगला रामसुंदर, पीहरपुर, राजपुर, निजामपुर, कोकाबली, अंडावली, बहोरीपुर, जुगोरा, कुडाखर और भीखनपुर समेत कई गांवों का प्रमुख अंत्येष्टि स्थल है। किसी परिवार में मृत्यु होने पर परिजन शव को इसी रास्ते से घाट तक लेकर जाते हैं। रास्ता खराब होने से कई जगह शव को कंधे पर लेकर रेत, मिट्टी और झाड़ियों के बीच से गुजरना पड़ता है। ग्रामीण आलोक, पिंटू, ...