इटावा औरैया, जुलाई 7 -- Etawah Auraiya News: इटावा। बारिश की शुरुआत के साथ ही बिजली के नखरे भी बढ़ गए हैं।कुछ स्थानों पर पेड़ की डालें टूटकर गिरी तो कुछ स्थानों पर फॉल्ट भी हुए इसके कारण बिजली लोगों को परेशान कर रही है। बारिश का सिलसिला भी रुक-रुक कर लगातार चल रहा है। इसके चलते शहर के कई मोहल्लों में बिजली बाधित रही है। बार-बार बिजली आने-जाने से लोगों को कठिनाई हो रही है। शहरी क्षेत्र में स्थित सुंदरपुर बिजलीघर से जुड़े कटरा शमशेर खां क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से सोमवार रात 11 बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक बिजली की आवाजाही बनी रही। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: तेज हवा के चलते बंद की गई बिजली, शहर अंधेरे में इससे आसपास के एक दर्जनमोहल्लों में भी आपूर्ति प्रभावित रही और लोगों की रात जागकर कटी। इसी तरह रामलीला फीडर स...