Etawah Auraiya News: कंस का वध कर श्रीकृष्ण ने किया अधर्म का अंत
इटावा औरैया, अक्टूबर 29 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। मैदानी रामलीला महोत्सव में बुधवार रात चतुर्थ दिवस रासलीला कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की कंस वध लीला का मंचन किया गया। वृंदावन से आई रंगरसिया रासलीला मंडली के कलाकारों ने संवाद, अभिनय और भक्ति संगीत के माध्यम से कंस के अत्याचारों से लेकर भगवान श्रीकृष्ण द्वारा उसका वध किए जाने तक के प्रसंग को जीवंत कर दिया। लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु रामलीला मैदान पहुंचे। पुराणों के अनुसार, मथुरा के राजा कंस को आकाशवाणी हुई थी कि उसकी बहन देवकी की आठवीं संतान उसका वध करेगी। इस भविष्यवाणी से भयभीत कंस ने देवकी और उनके पति वसुदेव को कारागार में डाल दिया। देवकी की आठवीं संतान के रूप में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। वसुदेव उन्हें यमुना पार गोकुल में नंद बाबा के यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.