Etawah Auraiya News: ओवरब्रिज के नीचे बेसुध मिले अधेड़ की मौत
इटावा औरैया, नवम्बर 16 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। कस्बे के ओवरब्रिज के नीचे सोमवार को एक अधेड़ के बेसुध हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वेशभूषा से वह सखी बाबा जैसा दिखाई दे रहा है। अधेड़ की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से शहर कोतवाली क्षेत्र के घटिया अजमत अली निवासी 50 वर्षीय जितेंद्र वाल्मीकि के रूप में हुई। पहचान के बाद मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र शराब पीने का लती था।बाबा के पास मिले बैग में शीशा, कंघी, श्रृंगार का सामान, साड़ी और पुराने कपड़े रखे हुए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि लोगों से मिली जानकारी के आधार पर अत्यधिक शराब पीने से मौत होने की आशंका है। असली कारण पोस्टमार्टम से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.