Etawah Auraiya News: ओपन जिम मशीन के फंदे पर लटका मिला छात्र का शव, फैली सनसनी
इटावा औरैया, अक्टूबर 19 -- Etawah Auraiya News: इटावा। विजयपुरा गांव में पंचायत के ओपन जिम में 13 वर्षीय छात्र का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। जिम मशीन से लटका शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। किशोर को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसको मृत घोषित किया गया। सिविल लाइन क्षेत्र के विजयपुरा निवासी योगेश मिश्रा का 13 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ कक्षा सात का छात्र था। सोमवार सुबह 11 बजे गांव के पास स्थित ओपन जिम में किशोर फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर रोते बिलखते परिजन पहुंचे। आनन फानन में किशोर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक के ताऊ प्रह्लाद ने बताया कि वह खेत पर काम कर रहे थे, तभी गांव से फोन आया कि सिद्धार्थ का शव फंदे पर लटका है। सिद्धार्थ अपने चाचा ध्रुव के पास रहता था। सो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.