इटावा औरैया, अगस्त 5 -- Etawah Auraiya News: इटावा। पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों से कहा गया है कि भी जीवित प्रमाण पत्र कोषागार में जमा कर दें। यह प्रमाण पत्र ऑनलाइन भी जमा किया जा सकता है। वरिष्ठ कोषाधिकारी डोगरा शक्ति ने कहा है कि यदि किसी पेंशनर की पेंशन खाते में नहीं पहुंच रही है तो ऐसा जीवित प्रमाण पत्र के अभाव में हो सकता है। इसलिए पेंशनर अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा कर दें। इसके साथ ही बैंक पासबुक, पीपीओ संख्या, आधार संख्या और कोषागार इटावा का कोड 1900 लिखना होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रमाण पत्र ऑनलाइन भी जमा किया जा सकता है। इसके लिए कोषागार आने की जरूरत भी नहीं होगी। यह भी पढ़ें- Haldwani News: घर बैठे बन रहा जीवन प्रमाण, डिजिटल सुविधा से पेंशनरों को बड़ी राहत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...