इटावा औरैया, अक्टूबर 26 -- Etawah Auraiya News: सैफई। एसएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सैफई में सीबीएसई के तत्वावधान में कक्षा प्रबंधन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सीबीएसई जिला प्रशिक्षण समन्वयक व प्रधानाचार्य पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल डॉ. कैलाश यादव, रिसोर्स पर्सन रमणिक कौर प्रधानाचार्य व डीटीसी औरैया, रिसोर्स पर्सन मनीष कुमार पाठक प्रधानाचार्य स्टडी पब्लिक स्कूल और प्रधानाचार्य एसएन यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को अनुशासन, सक्रिय भागीदारी, व्यक्तिगत आवश्यकताओं की समझ और सकारात्मक कक्षा संचालन की तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और शिक्षण गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की...