इटावा औरैया, अगस्त 2 -- Etawah Auraiya News: इटावा। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे युवाओं के बीच एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ स्पोर्टस स्टेडियम से किया गया मैराथन लुहन्ना चौराहा, इंजीनियरिंग कॉलेज रोड से होते हुए बापस स्टेडियम में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन ने प्रत्येक मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे मैराथन का आयोजन पूरी तरह से निर्बाध और सुरक्षित रहा। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और जागरूकता अभियान में भागीदारी के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया । यह भी पढ़ें- Siwan News पांच किम...