इटावा औरैया, जुलाई 17 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। 50 शैय्या अस्पताल एक बार ईएमओ विहीन हो गया है।अस्पताल में तैनात एक मात्र ईएमओ डॉ रविंद्र साहू अपने भाई का इलाज कराने के लिए छुट्टी पर चलें गये है। वहीं पिछले सप्ताह शासन से ईएमओ के रूप में तैनात किए गए नए ईएमओ डॉ शक्ति कुमार यादव ने अभी तक जॉइन नहीं किया है। 50 शैय्या अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं ढर्रे पर नहीं आ पा रही हैं। यह भी पढ़ें- Gridih News: बेंगाबाद अस्पताल में सात पदों पर सिर्फ तीन डॉक्टरईएमओ की अनुपस्थिति ईएमओ डॉ रविन्द्र साहू भी पिछले महीने मेडिकल अवकाश पर अपना ऑपरेशन कराने गए थे। लेकिन ऑपरेशन के लिए फिट न होने के कारण वापस आ गए थे। 7 जुलाई को उन्होंने वापस जॉइन कर लिया था। शुक्रवार को वह अपने कैंसर पीड़ित भाई का उपचार कराने के लिए सीएल पर चले गए।ओपीडी में बढ़ता दबाव ओपीडी मे...