इटावा औरैया, जुलाई 26 -- Etawah Auraiya News: इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा 2.45 बजे शुरू हो गई थी। इस बीच नुमाइश चौराहे से बाइक ख्वाजा की ओर पैदल आने जाने पर पाबंदी नहीं थी। लेकिन उनके भाषण के समापन के कुछ मिनट पहले पैदल आने जाने पर इस ओर रोक लगा दी गई थी। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री को सदर विधायक सरिता भदौरिया के आवास पर जाना था और उनका आवास कार्यक्रम स्थल से पांच सौ मीटर दूर था और इसी रोड पर है। इसके चलते एक घंटे तक लोगो ंकी आबाजाही पूरी तरह रुकी रही। कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों को भी मुख्यमंत्री के विधायक के आवास से लौटने के बाद ही इस रोड से अपने गंतव्य की ओर जाने की इजाजत दी गई। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: मुख्यमंत्री ने जिले को 604 करोड़ की 128 परियोजनाओं की दी सौगात यह भी पढ़ें- सपा नेता दीपू चौहान को पुलिस...