इटावा औरैया, अगस्त 24 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग मॉडल तहसील कट पर लगातार हो रहे हादसों का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। पहली घटना मॉडल तहसील कट के पास सोमवार शाम नगला नरिया निवासी 28 वर्षीय पिंटू बाइक से सुल्तानपुर जा रहे थे। बाइक पर उनके साढ़ू का 13 वर्षीय पुत्र सूरज समेत एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। वन विभाग में बाबू के पद पर तैनात 56 वर्षीय रामशंकर ड्यूटी कर साइकिल से गांव लौट रहे थे। तहसील कट के पास उनकी साइकिल असंतुलित हो गई। इसी दौरान पीछे से आई बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में पिंटू और वन विभाग के बाबू रामशंकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल पिंटू को सैफई रेफर कर दिया गया।दूसरी घटना सैफई मार्ग पर नगला नरिया मोड़ के पास हुई...