Etawah Auraiya News: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी ईएमटी ने कराया सुरक्षित प्रसव
इटावा औरैया, अक्टूबर 4 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। शनिवार राजापुर स्थित भट्ठे पर मजदूरी करने वाली बिहार पूर्णिया निवासी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुई। एंबुलेंस अभी भट्ठे से करीब एक किलोमीटर ही आगे पहुंची थी कि महिला की प्रसव पीड़ा काफी बढ़ गई। उसकी स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस में तैनात ईएमटी श्रीकांत ने तत्काल चालक शैलेश कुमार की मदद से एंबुलेंस को सुरक्षित स्थान पर रोका और प्रसव कराने की तैयारी शुरू कर दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस के अंदर महिला ने बच्चे को जन्म दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. श्याम मोहन यादव ने बताया कि महिला और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.