इटावा औरैया, अक्टूबर 17 -- Etawah Auraiya News: भरथना। शराब ठेके के गद्दीदार के साथ मारपीट की गई। इससे वह घायल हो गया। उसने जहर देने का भी आरोप लगाया है। बसरेहर नगला हरराय स्थित शराब ठेके पर नगला बेर तुरैया के रोहित गद्दीदार हैं। उसने बताया कि दो दिन पहले लखनपुर और बिरसिंहपुर गांव के कुछ लोगों से उधारी के रुपये को लेकर विवाद हुआ था। शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे रोहित रुपये वसूलने के लिए नगला हरराय से सूखी नहर पार कर बिरसिंहपुर गांव पहुंचा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...