इटावा औरैया, सितम्बर 16 -- Etawah Auraiya News: इटावा।शहर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर लालपुरा में पट्टाचार्य आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य मुनि विशल्य सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में पर्वाधिराज पर्युषण (दस लक्षण) महापर्व के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। महापर्व के प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म के अवसर पर प्रात:काल श्रीजी का अभिषेक किया गया। मुनि विशल्य सागर के मुखारविंद से शांति धारा कराई गई। आचार्य विराग सागर महाराज के चित्र का अनावरण कमेटी के पदाधिकारियों ने किया। इसके बाद मुनि विशल्य सागर महाराज के चरण प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।संगीतमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं भक्ति भाव के साथ पूजन किया। यह भी पढ़ें- उत्तम क्षमा धर्म के रूप में मनाया पर्यूषण पर...