इटावा औरैया, नवम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हरदासपुरा गांव के पास ट्रक ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसमें सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक एक युवक की मौत हो गई। सिलायता गांव निवासी 25 वर्षीय रामबाबू पुत्र द्वारिका प्रसाद की मां सोमवार को बाइक की टक्कर से घायल हो गईं थीं। वह अपनी मां को बड़े भाई धीरज, और चाची के साथ जिला अस्पताल लेकर गए थे। देर रात वह ई रिक्शा से सभी के साथ लौट रहे थे। तभी हरदासपुरा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रामबाबू को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के भाई धीरज ने बताया कि हादसे में मां, चाची और उन्हें चोटें आई हैं। ई-रिक्श...