इटावा औरैया, जुलाई 30 -- Etawah Auraiya News: इटावा। स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूटी से घर लौट रहे दो सगे भाई सड़क हादसे में घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। काशीराम कालोनी निवासी सागर व उसका भाई उदय प्रताप केंद्रीय विद्यालय में इंटर के छात्र हैं। गुरुवार को छुटटी के बाद वे स्कूटी से लौट रहे थे तभी ई रिक्शा ने जिला अस्पताल के सामने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...