Etawah Auraiya News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार मासूम संग तीन घायल
इटावा औरैया, जुलाई 5 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। रविवार को रेलवे स्टेशन जाते समय ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में एक मासूम व दो किशोरियां घायल हो गईं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए अपने साथ ले गए। मोहल्ला सिद्धार्थ पुरी निवासी विशाल के घर रिश्तेदारी में आईं बच्चियां विजय के साथ बाइक से रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रही थीं। स्टेशन रोड पर सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों बच्चियां सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। हादसे में फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी निवासी 13 वर्षीय कंचन पुत्री विजय, सिद्धार्थ पुरी निवासी दो वर्षीय गौरी पुत्री विशाल व औरैया के बिधूना निवासी 14 वर्षीय इट्टी घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- Firoza...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.