इटावा औरैया, जुलाई 17 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। विकासखंड महेवा क्षेत्र के ईकरी बंबा के पास शुक्रवार को सड़क किनारे बने गड्ढे में एक सफारी कार गिर गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं ईकरी नबादा मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते एक ओर खुदाई होने से मार्ग संकरा हो गया है। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में सफारी चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। दुर्घटनाग्रस्त सफारी कार चालक विनय दुबे अकेला कार में सवार था। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर मौजूद पप्पू तिवारी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने और खुदाई के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...