इटावा औरैया, अक्टूबर 13 -- Etawah Auraiya News: इटावा। एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल सोमवार से लखनऊ के ईको गार्डन में शुरू हो गई है।हड़ताल के चलते अब जिले की स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित होने लगी है क्यों कि स्वास्थ्य विभाग में ज्यादातर स्टाफ एनएचएम के द्वारा संविदा पर रखा गया है। मंगलवार को जिला अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में ऑर्थोपेडिक सर्जन माइक्रोबायोलॉजिस्ट और ईएमओ के द्वारा मरीजों को देखा गया। जब कि डेंटल के दो डॉक्टर ओपीडी में बैठे जरूर लेकिन उनके द्वारा मरीज नहीं देखे गए जिससे मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जिला पुरुष अस्पताल जिला महिला अस्पताल सीएचसी अर्बन पीएचसी आरोग्य मंदिर सीएमओ कार्यालयतथा अन्य स्थानों पर लगभग 692 स्टाफ संविदा पर कार्यरत है। इनमें डॉक्टर्स के अलावा एएनएम स्टाफ नर्स लैब टेक्नीश...