इटावा औरैया, सितम्बर 14 -- Etawah Auraiya News: इटावा। जिले में इन्फ्लुएंजा ए (एच3एन2) संक्रमण के तीन नए केस ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढा दी है। सैफई मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में हुई जांच में तीन मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग मरीजों की निगरानी और उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने में लग गया है। संभवत: इस तरह के केस जिले में पहली बार जॉच में निकले है। जिन मरीजों में जाँच के बाद एच3एन2 वायरस की पुष्टि हुयी है उनमें 42 साल की ऊषा सचान, छह साल की तान्या और भरथना क्षेत्र के लहरियापुर की रहने बाली एक साल की सृष्टि शामिल हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की निगरानी और उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने की तैयारी शुरू कर दी है。

संक्रमित मरीजो...