इटावा औरैया, अगस्त 26 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। बारिश के दौर में बिजली उपकेंद्र में इंकमनिंग मशीन में खराबी आ जाने से सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई । इसके चलते बकेवर क्षेत्र के 105 गांव की बिजली करीब 8 घंटे तक बंद रही। इससे करीब 60 हजार की आबादी प्रभावित रही। सुबह करीब 3 बजे बिजली बंद हाे गई थी और मरम्मत के बाद 11:30 बजे सप्लाई चालू हो सकी। उसके बाद फीडरों की लाइनों के फाल्ट दुरस्त किए गए तब गांवों में बिजली सप्लाई बहाल हो पाई। मशीन में खराबी के कारण गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण गांवों में लोग परेशान रहे। इससे पानी की सप्लाई भी प्रभावित रही और बिजली से होने वाले काम भी नही हो पाए। बारिश के कारण परेशान लोगों को बिजली ने और भी परेशान कर दिया। ग्रामीणां के फोन करने पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत का काम चल...