Etawah Auraiya News: इटावा सफारी पार्क में बीमार शेरनी राधिका ने तोड़ा दम
इटावा औरैया, अगस्त 31 -- Etawah Auraiya News: इटावा। इटावा सफारी पार्क में शेरनी राधिका की सोमवार की सुबह 4:30 बजे मौत हो गई। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। काफी इलाज के बाद भी उसकी सेहत में सुधार नहीं हो रहा था। सफारी में शेरनी राधिका की पूंछ को एक अन्य शेरनी ने काट लिया था। इसके बाद से राधिका खुद भी अपनी पूंछ को काटने लगी थी। इसको सुरक्षित रखने के लिए नौ जुलाई को उसकी पूंछ को काटकर छोटा कर दिया गया था। उसके बाद से राधिका की सेहत में सुधार नहीं हुआ। पिछले 5 दिनों से उसने भोजन लेना भी बंद कर दिया था। सिर्फ पानी पी रही थी और चिकन सूप ले रही थी। विशेषज्ञों की सलाह पर उसका इलाज भी किया जा रहा था लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। सोमवार सुबह 4:30 बजे राधिका की मौत हो गई। शेरनी राधिका को 2019 में गुजरात से इटावा सफारी पार्क में लाया गया था ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.