इटावा औरैया, जुलाई 20 -- Etawah Auraiya News: इटावा। जेएसकेजी इंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत डांस रियलिटी शो बीट ऑफ इंडिया - थिरकने दो दुनिया का पहला ऑफलाइन ऑडिशन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। ऑडिशन में कुल लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्रतिभागियों की सहभागिता रही।

जजों की सराहना शो के सेलिब्रिटी जज के रूप में प्रसिद्ध कलाकार और नर्तक मोहित राठौर एवं प्रसिद्ध कलाकार ज्योति वशिष्ठ उपस्थित रहे। दोनों निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उत्कृष्ट प्रतिभाओं का चयन किया।

चयन प्रक्रिया डायरेक्टर नमिता तिवारी ने बताया कि शो के ऑडिशन चरण पूर्ण होने के बाद चयनित प्रतिभागियों के बीच एलिमिनेशन राउंड की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। प्रत्येक चरण में प्रति...