इटावा औरैया, अक्टूबर 16 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ की प्रदेश कारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी इटावा के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व आईआरएस शंभू दयाल दोहरे को सौंपी गई। इसके अलवा उनको कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरजीत कुमार ने उनको मनोनयन पत्र सौंपा। साथ ही कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष में देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शंभु दयाल दोहरे को प्रदेश उपाध्यक्ष व कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने से उनके समर्थकों में खासी खुशी है। उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदारी मिली है उसक...