इटावा औरैया, अक्टूबर 29 -- Etawah Auraiya News: इटावा। उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा में इटावा के युवा मयंक भदौरिया को सदस्य बनाया गया है। खास बात यह है कि मयंक भदौरिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने वाले सबसे कम उम्र के हैं। इससे पूर्व वे भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में भी उन्हे जिम्मेदारी दी गई थी। मयंक इटावा में इटावा हेल्प डेस्क नाम से सामाजिक संगठन भी चलाते है जिसमे कोविड काल से अभी तक जरूरतमंदों की सहायता की जाती है। प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनने के बाद मंयक भदौरिया ने बताया कि वे संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे और पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...