इटावा औरैया, अक्टूबर 29 -- Etawah Auraiya News: इकदिल, संवाददाता। इंधौआ गांव में बुखार से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं बुखार के कई मरीज मिलने पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर 54 ग्रामीणों की जांच की। इसमें जयचंद की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि चार-पांच लोगों में वायरल बुखार के लक्षण मिले। महिला की मौत के बाद गांव में साफ-सफाई और मच्छरों से बचाव की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, अवधेश की पत्नी कीर्तिमा को चार-पांच दिन से तेज बुखार आ रहा था। परिजन उसे इलाज के लिए इटावा और सैफई ले गए, जहां से उसे रेफर किया गया। गुरुवार सुबह परिजन उसे ग्वालियर ले गए, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: स्वास्थ्य शिविर में 44 मरीजों की जांच परिजनों के अनुसार रक्त जांच में डेंग...