Etawah Auraiya News: इंजीनियर के घर से 13.50 लाख की चोरी, लाखों के जेवर ले गए चोर
इटावा औरैया, अक्टूबर 3 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर में चोरों ने बिजली विभाग के इंजीनियर के घर को निशाना बनाकर नगदी और लाखों रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर लिए। घटना का पता शुक्रवार शाम करीब सात बजे घर लौटने पर हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जाकर मौके से साक्ष्य जुटाए। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पीड़ित ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर चोरी का शक जताया है। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। ग्राम शाहजहांपुर निवासी पुनीत कुमार पुत्र स्वर्गीय राकेश यादव प्रयागराज में बिजली विभाग में इंजीनियर हैं। वह अपनी मां के साथ घर में रहते हैं। पुनीत ने बताया कि शुक्रवार को वह किसी काम से घर से बाहर गए थे। शाम करीब सात बजे वापस लौटे तो उनकी मां ऊपर छत पर बने कमरे में गईं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.