इटावा औरैया, जुलाई 12 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। कोतवाली सदर में सब्जी मंडी स्थित आढ़ती की दुकान के एंगल को तोड़कर चोर गोलक के ताले चटकाकर रुपये चोरी कर ले गए। घटना से सब्जी मंडी के दुकानदारों में दहशत है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

नरेश कुशवाहा की दुकान पर चोरी मसूदपुरा गौशाला के रहने वाले नरेश कुशवाहा की आढ़त सब्जी मंडी में है। उन्होंने कोतवाली में घटना की तहरीर देते हुे बताया कि शनिवार की रात 10 बजे दुकान बंद करके घर गए थे। रविवार सुबह 5 बजे अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो दुकानके मुख्य गेट की सरिया टूटी मिली। जब दरवाजा खोलकर देखा तो दुकान में रखी गोलक के ताले टूटे और सामान बिखरा पड़ा मिला। चोर गोलक से लगभग 15 हजार रुपये नगद और लगभग 150 रुपये की रेजगारी चुरा ले गये। कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित न...