इटावा औरैया, अक्टूबर 11 -- Etawah Auraiya News: इटावा। आशा संगिनी कर्मचारी यूनियन के सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनीता रानी ने कहा कि न्यूनतम वेतन, कर्मचारी का दर्जा, सामाजिक सुरक्षा की मांग सरकार पूरा नही कर रही है, जिसके खिलाफ हमारा संघर्ष जारी है l मार्च 2025 में बढाए गए 1500 रुपए मानदेय को सरकार ने अभी तक लागू नही किया है। इसके चलते हर आशा को अभी तक 27000 रुपए का घाटा हो चुका है। इस सम्मेलन में किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने कहा कि डबल इंजन सरकार की जनविरोधी नीतियों से हो रहे जीवन और जीविका पर हमलों के खिलाफ संयुक्त आंदोलनो को और तेज करने की जरूरत है। उन्होेने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ जनता जागरूक हो रही है।जिलामंत्री संगीता कश्यप ने रिपोर्ट पेश करते हुए आगे एकजुट संघर्षों को तेज करने की अपील की। अध्यक्षता शकुंतला र...