इटावा औरैया, अगस्त 6 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर पिलखर के पास आवारा कुत्तों के झुंड से बाइक टकराने बाइक सवार दो लोग युवक घायल हो गए। सड़क बाजार निवासी शिवम गुप्ता 35 पुत्र देवेंद्र गुप्ता बुधवार रात इटावा से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर लवी गुप्ता भी बैठे थे। पिलखर गांव के सामने अचानक आवारा कुत्तों का झुंड बाइक के सामने आ गया। कुत्तों से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर गिर गई। हादसे में शिवम और लवी दोनों लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...