इटावा औरैया, जुलाई 27 -- Etawah Auraiya News: महेवा। जिलाधिकारी शुभ्रात कुमार शुक्ल के निर्देशनुसार आयुर्वेद विभाग द्वारा निरंतर आयुष आपके द्वार निःशुल्क चिकित्सा शिविरो का आयोजन ग्रामीण अंचलो मे किया जा रहा है इसी कड़ी मे गुरुवार 30 जुलाई को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय महेवा द्वारा ग्राम बम्होरा के पंचायत भवन मे चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमे क्षेत्रवासी आयुवैदिक उपचार व योग विधा का लाभ ले सकते है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमार गुप्ता व ग्राम प्रशासक हरगोविंद पाल ने संयुक्त रूप से लोगों से शिविर मे अधिक से अधिक संख्या मे आने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: इटावा के 11 पार्कों में आयुष विभाग ने लगाए औषधीय पौधे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...