इटावा औरैया, अक्टूबर 23 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। क्षेत्र के समथर गांव में युवक ने खेत में लगे आम के पेड़ से टीशर्ट के सहारे फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने शव फंदे पर लटका देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी। युवक के खुदकुशी करने की वजह पता नहीं लगी है। पुलिस जांच कर रही है। गांव समथर निवासी हिमांशु 20 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार खेत पर आम के पेड़ पर टी-शर्ट से गले में फंदा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया हिमांशु दादा, दादी के साथ गांव समथर में ही रहता था। माता पिता जालंधर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। दो भाइयों में छोटा है हिमांशु सुबह घर से शौच के लिए खेतों की तरफ 8 बजे निकला था। सूचना पर खरगपुर सरैया चौकी प्रभारी विद्यासागर तिवारी मौके पहुंचे घटनास्थल पर फील्ड यूनिट टीम भी मौके पर पहुंची जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमा...