इटावा औरैया, सितम्बर 28 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कस्बे की सब्जी मंडी स्थित चौधरी मार्केट में रविवार की देर रात ढाई बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ताला बंद कपड़े की दुकान के भीतर से लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब दस फिट ऊंची लपटें उठने लगीं। दुकान से निकलती आग की लपटें देखकर राहगीरों और आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। दुकान में आग से 30 लाख का नुकसान हुआ है। महावीर नगर मार्केट में राम किशोर खितौलिया की कपड़े की बड़ी दुकान है। दुकान में लाखों का माल रहता है। रविवार को वह रोज की तरह दुकान बंद करके अपने घर गए। रात ढ़ाई बजे दुकान से धुआं उठना शुरू हुआ। धुआं देखकर आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड व पुलिस पहुंच गयी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के प...