इटावा औरैया, अक्टूबर 6 -- Etawah Auraiya News: भरथना। आठ अक्टूबर गुरुवार को शंकर बारात का आयोजन होना है। रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। रामलीला समिति के अध्यक्ष रोहित यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता आयोजन को भव्य व व्यवस्थित बनाने में जुटे हैं। रामलीला मंचन स्थल पर साफ-सफाई, मंच निर्माण, सजावट और प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं रामलीला के विभिन्न प्रसंगों के मंचन को लेकर कलाकार भी अभ्यास में जुटे हुए हैं। पात्रों के संवाद और अभिनय को बेहतर बनाने के लिए रिहर्सल की जा रही है। समिति के अध्यक्ष रोहित यादव ने बताया कि रामलीला को आकर्षक और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियों को समय से पूरा किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Orai News: कल से होगा रामलीला का होगा मंचन, तैयारी में जुटे लोग दर्शकों क...