इटावा औरैया, अगस्त 7 -- Etawah Auraiya News: इटावा। कौशल विकास मिशन के अंतर्गत दिव्यांगों को रोजगार देने के लिए रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। जिले में दिव्यांगजन रोजगार मेला 8 अगस्त को लगेगा। यह मेला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक चलेगा। इस मेले में कौशल विकास अभियान में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके दिव्यांग अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों से अपने सभी कागजात लेकर आने के लिए कहा गया है। यह भी पढ़ें- रोजगार मेले में पंजीकृत 36 के सापेक्ष 8 दिव्यांगों का रोजगार के लिए हुआ चयन यह भी पढ़ें- Varanasi News: 53 दिव्यांगों को मिली नौकरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...