इटावा औरैया, अक्टूबर 11 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कस्बे के मोहल्ला शुक्लागंज में गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी भीषण आग में झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पितृ अमावस्या पर पितरों के लिए पकवान बनाते समय हुए इस हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई पीजीआई रेफर किया गया था। गंभीर हालत को देखते हुए रश्मि, सीमा और प्रेमकिशोर को सैफई रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान देर शाम करीब 6 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीँ सैफई में भर्ती घायल सीमा की हालत भी नाजुक बताई जा रही है. सूचना मिलते ही कस्वा चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।पोस्टमार्टम के बाद मृतका रश्मि का शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां का शव देखते ही परिजनो...