Etawah Auraiya News: आंख साफ करने में उलझाकर उड़ाए गए गहने, किशोरी पकड़ी गई
इटावा औरैया, अगस्त 28 -- Etawah Auraiya News: बकेवर, संवाददाता। ऑटो में बैठकर बकेवर से इटावा जा रही एक महिला के बैग से सोने के आभूषण चोरी कर ली गई। पुलिस ने इस मामले में एक किशोरी को दबोचा है। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम निवाड़ी कला निवासी प्रियंका पत्नी उपेन्द्र सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि वह गुरुवार को अपने घर से ऑटो में बैठकर बकेवर आई और अपनी पुत्री के साथ इटावा जाने वाले ऑटो में बैठ गई। जैसे ही ऑटो बिजौली के पास पहुंचा। तभी बगल में बैग लिए बैठी एक लड़की ने उसकी पुत्री की आंख में कुछ डाल दिया। वह पुत्री की आंख साफ करने लगी, इसी दौरान उस लड़की ने बैग से तीन सोने की अंगूठी और एक सोने का मंगलसूत्र निकाल लिया और ग्राम परशूपुरा के पास ऑटो से उतरकर फरार हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।थानाध्यक्ष बकेवर विपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.