Etawah Auraiya News: अस्पताल से लापता हुए युवक का मिला शव
इटावा औरैया, सितम्बर 29 -- Etawah Auraiya News: इटावा। अस्पताल से लापता हुए युवक का शव सिविल लाइन क्षेत्र में मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। लालपुरा में हरदौल मंदिर के पास रहने वाले मुन्ना बाबू शंखवार के 42 साल के बेटे राजकुमार रविवार दोपहर करीब एक बजे अपनी मां मां रामढकेली के साथ मोतीझील अस्पताल आए थे। पेट दर्द और दस्त की शिकायत होने पर दवा लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान राजकुमार अचानक लापता हो गए। परिवार के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक शव मिलने की परिजनों को सूचना दी। भाभी बैजन्ती देवी ने मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान राजकुमार के रूप में की। भतीजे दिलीप कुमार ने बताया कि 15 साल पहले उनकी शादी हुई थी। कुछ महीने के बाद बीमारी से पत्नी की मौत हो गई थी। उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.