इटावा औरैया, अक्टूबर 11 -- Etawah Auraiya News: इटावा। अस्पताल में इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल संचालक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। शनिवार की शाम सात बजे राजकुमार ने अपनी बेटी आरती को तेज बुखार आने पर आईटीआई चौराहे के पास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। भाई सौरभ ने बताया कि इलाज शुरू किया और रुपए भी ले लिए। इलाज के कुछ समय बाद ही हालत और भी बिगड़ने लगी। तभी अस्पताल कर्मियों ने बोतल निकालकर उसे दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कह दिया। परिवार के लोग आरती को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए सैफई या आगरा ले जाने की सलाह दी। परिवार के लोग उसको दूसरे अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी किशोरी की मौत हो गई। ये देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल सं...