इटावा औरैया, अक्टूबर 9 -- Etawah Auraiya News: इटावा,संवाददाता। मौसम में हो रहे बदलाव से बच्चों में बुखार, खांसी-जुकाम के अलावा सांस लेने में परेशानी और गले में घरघराहट की शिकायतें बढ़ रही हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को 1137 मरीजों के पर्चे बने। जिनमें बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। बाल रोग विशेषज्ञ के पास भी 30 से अधिक बच्चे वायरल निमोनिया के लक्षणों के साथ पहुंचे। जबकि करीब 20 बच्चों में बुखार और खांसी के साथ सांस लेने में घरघराहट की शिकायत भी सामने आई। वहीं डेंगू की 40 जांच में 5 मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इनमें 4 मरीज ओपीडी के थे, जबकि एक भर्ती मरीज शामिल था। वहीं टाइफाइड की 70 जांच में 5 मरीज पॉजिटिव निकले। पांच दिनों में 150 से अधिक बच्चे वायरल निमोनिया से पीड़ित होकर जिला अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं मेडीसिन ओपीडी म...