इटावा औरैया, अगस्त 29 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। लगातार हुई बारिश के बाद बकेवर स्थित पंडित रामाधीन शर्मा 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय परिसर में जलभराव हो गया। शनिवार को अस्पताल पहुंचे सैकड़ों मरीजों और तीमारदारों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हुई। जलभराव के बावजूद पानी निकालने के लिए अस्पताल परिसर में पंपसेट नहीं लगाए जाने से लोगों में नाराजगी है।

पारिस्थितिकी में समस्या ग्राम बिजौली निवासी अर्पित अपनी बहन के साथ कुत्ता काटने का एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने अस्पताल पहुंचे थे। परिसर में पानी भरा होने के कारण उन्हें पानी में घुसकर अस्पताल तक जाना पड़ा। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि हर बार बारिश में अस्पताल परिसर में जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया ग...