Etawah Auraiya News: अश्लील हरकतों का आरोप, स्कूल पर जड़ा ताला
इटावा औरैया, सितम्बर 8 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। शिक्षामित्र और रसोइया पर अश्लील हरकतों का आरोप लगाकर भड़के ग्रामीणों स्कूल पर ताला जड़ दिया। इसकी शिकायत एसडीएम तक पहुंची। बीईओ जांच के लिए पहुंचे और आश्वासन दिया। तब ग्रामीणों ने ताला खुलने दिया लेकिन अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजा। ब्लॉक ताखा के एक स्कूल में शिक्षामित्र और रसोइया के आपस में अश्लील हरकतें करने को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को स्कूल में ताला बंद कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक शिक्षण कार्य ठप रहा। शिकायत उपजिलाधिकारी ताखा विजय प्रकाश मिश्रा तक पहुंचने पर मौके पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी आए और कार्रवाई का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- कक्षा 2 की छात्रा से छेड़खानी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, लोगों ने स्कूल में ही जमकर पिटा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.