इटावा औरैया, जुलाई 5 -- Etawah Auraiya News: साम्हों। बॉलीवुड के चर्चित हास्य अभिनेता राजपाल यादव रविवार को अपने समधी स्व. हाकिम सिंह यादव के स्मृतिभोज में शामिल होने के लिए भरथना पहुंचे। श्रद्धांजलि देकर शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। क्षिेत्र के ग्राम कुशवाहा अहिरान, पोस्ट निवाड़ी कला पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।भरथना के गांव कुशवाहा अहिरान निवाड़ी कला में स्मृतिभोज के बाद अभिनेता भरथना स्थित दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव के आवास पहुंचे, जहां विधायक और उनके परिवार ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने राजपाल यादव को राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। दोनों ने आत्मीय माहौल में बातचीत की और परिवार के साथ यादगार तस्वीरें भी खिंचवा...