इटावा औरैया, अक्टूबर 26 -- Etawah Auraiya News: इटावा। अवैध असलहा रखने के मामले में कोर्ट ने एक युवक को एक महीने की सजा सुनाई है। इकदिल थाना पुलिस ने वर्ष 2016 में जितेन्द्र पुत्र कमलेश राजपूत निवासी सुनवारा बढ़पुरा को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर दोषी पाया। दोषी पाए जाने पर एसीजेएम पंचम कोर्ट ने उसे एक माह की सजा व डेढ हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...