Etawah Auraiya News: अवैध असलहा मिलने पर दी सजा
इटावा औरैया, जुलाई 27 -- Etawah Auraiya News: इटावा। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल में बिताई अवधि की सजा सुनाई है। मामला सात साल पहले का है। चकरनगर थाना पुलिस ने वर्ष 2019 में गश्त के दौरान कमलेश उर्फ ब्रजेन्द्र मल्लाह निवासी गुहानी चकरनगर को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार करके जेल भेजा था। पुलिस ने छानबीन के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे साक्ष्यों केआधार पर दोषी पाया और उसे जेल में बिताई अवधि की सजा व दो हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.