इटावा औरैया, अक्टूबर 21 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। तीन दिन के अवकाश के चलते बुधवार को कस्बा के ज्यादातर एटीएम मशीन में नकदी नहीं निकली।जिसके चलते एटीएम से पैसे निकालने आये लोग परेशान रहे। कस्बा में 6 एटीएम मशीन लगी हैं जबकि लखना कस्बा में 3 एटीएम मशीन लगी हैं। नवरात्रि व दशहरा के तीन का अवकाश रहने के कारण बैंकों में भी अवकाश रहा।जिससे कस्बा के चौराहे पर लगे तीन एटीएम मशीनों में बुधवार को पैसे न होने से पैसे नहीं निकले।लोग पूरे दिन तमाम लोग एटीएम पर पैसे निकालने के लिए आये लेकिन एटीएम से पैसे नहीं निकले।लोग एक एटीएम से निकल कर दूसरे एटीएम में कार्ड डालकर रुपये निकालने का प्रयास करते रहे लेकिन चौराहे पर लगे तीनों एटीएम से पैसे नहीं निकले।शाम को पांच बजे के बाद चौराहे के तीनों एटीएम में पैसे डालने वाली वाली गाड़ी ने आकर पैसे डाले तब लोग ए...