इटावा औरैया, अक्टूबर 5 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाएं घायल हो गईं। पहली घटना अहीर टोला मोड़ के पास हुई वसीमा पत्नी हसेन स्कूटी से जा रही थीं। इसी दौरान स्कूटी फिसलने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। वहीं दूसरी घटना मलाजनी के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर हुई। अजीतमल तहसील के गांव शेरपुर नेहा पत्नी शिवकांत मोटरसाइकिल से शिकोहाबाद की ओर जा रही थीं गिट्टी पर बाइक फिसल गई और सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...