इटावा औरैया, अक्टूबर 5 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। शास्त्री नगर निवासी राम प्रकाश पुत्र बहादुर वाल्मीकि दवा लेने परसुपुरा गए थे। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गये‌ दूसरा हादसा उरेंग के समीप जयगुरुदेव मार्ग पर के पास हुआ। महानेपुरा थाना इकदिल निवासी रविंद्र प्रताप उर्फ छोटू सिंह पुत्र चंद्रप्रकाश दोहरे और सराय जलाल थाना इकदिल निवासी जयवीर पुत्र ओमप्रकाश बाइक से रिश्तेदारी में रमपुरा जा रहे थे। इसी दौरान बाइक की पैदल जा रहे एक युवक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गये जबकि पैदल जा रहे युवक के मामूली चोटे आयी।घायलों को बकेवर अस्पताल लाया गया हालत गंभीर होने पर तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।...